पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
06-Apr-2024 10:08 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। लगभग तमाम पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कई उम्मीदवारों ने तो अपना नामांकन भी कर लिया है। इसी दौरान आज मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत बिहार की 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बता दें कि पहले चरण की 4 सीटों पर बीएसपी अपना प्रत्याशी उतार चुकी है।
बसपा ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिया है। किशनगंज से बाबुल आलम, कटिहार से गोपाल महतो, पूर्णिया से अरिण दास,भागलपुर से पूनम सिंह कुशवाहा और बांका से अरुण कुमार दास को बसपा ने उम्मीदवार बनाया है। 26 अप्रैल को इन पांच सीटों पर वोटिंग होगी।
बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने किसी गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। अभी तक 9 प्रत्याशी को मैदान में बीएसपी उतार चुकी है। कुल चालीस सीटों पर मायावती की पार्टी बीएसपी चुनाव लड़ेगी। अब बचे 31 सीटों की घोषणा बहुत जल्द होगी। इससे पहले 27 मार्च को बीएसपी ने 4 सीटों पर उम्मीदवारे उतारे थे जिसमें जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा सीट शामिल है। जहां इन चारों सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होंगे। मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी ने जमुई से सकलदेव दास, नवादा से रंजीत कुमार, गया से सुषमा कुमारी और औरंगाबाद से सुनेश कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है।