ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

सुबह में पहली और शाम में दूसरी लिस्ट: 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची मायावती ने की जारी

24-Mar-2024 08:17 PM

By First Bihar

DESK: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने आज सुबह 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी वही शाम होते-होते 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गयी है। मायावती ने बीएसपी के 25 उम्मीदवारों की लिस्ट अभी तक जारी की है। इस बार लोकसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले लड़ रही है। इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन से बसपा का मुकाबला है। 


बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है। मायावती ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रविवार की सुबह जारी की। जिसमें 16 में से 7 टिकट मुसलमानों को दिया है। सहारनपुर से माजिद अली, मुरादाबाद से मो. इरफान सैफी,रामपुर से जीशान खां, सम्भल से सौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, आंवला से आबिद अली और पीलीभीत से अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू जैसे मुस्लिम चेहरे को मायावती ने अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। 16 उम्मीदवारों में से 7 मुस्लिम प्रत्याशियों को बहुजन समाज पार्टी ने टिकट दिया है।  


वही दूसरी लिस्ट में हाथरस-हेमबाबू धनगर, मथुरा- कमलकांत उपमन्यू, आगरा-पूजा अमरोही, फतेहपुर सीकरी-राम निवास शर्मा, फिरोजाबाद-सतेंद्र जैन सौली, इटावा-सारिका सिंह बघेल, कानपुर-कुलदीप भदौरिया, अकबरपुर-राजेश कुमार द्विवेदी और जालौन-सुरेश चंद्र गौतम का नाम शामिल है। देखिये पूरी लिस्ट..

news image

news image