LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें
20-Jul-2021 02:42 PM
SARAN: बिहार के छपरा में एक पत्नी द्वारा पति की हत्या का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर पत्नी ने छत पर सोए पति की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। पूरे गांव और आस-पास के इलाकों में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है वही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
पति और पत्नी के रिश्ते में कभी प्यार तो कभी तकरार होना स्वाभाविक सी बात है। जिसका हल मिल बैठकर निकाला जा सकता है लेकिन यदि पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को नहीं समझते हैं तो दूरियां बढ़ती जाती है जो एक बड़ी घटना के रूप में सामने आ जाती है। जी हां हम बात कर रहे हैं सारण जिले के सहाजितपुर की जहां दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मामूली विवाद को लेकर पत्नी ने पति की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी। पति का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पत्नी को मायके पहुंचा देने की बात कही थी। जो पत्नी को नागवार गुजरा और पत्नी ने बिना सोचे समझे इतना बड़ा कदम उठा लिया।
सारण के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के रामनगर धवरी गांव में बीती रात सामने आई इस सनसनीखेज वारदात से परिजन और गांव के लोग भी सकते में है। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे गांव और आस-पास के इलाकों में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना की मिली जानकारी के अनुसार दो साल पहले ही पप्पू और गायत्री की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं थे। किसी ना किसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं रहने के कारण पति कोलकाता में रहता था वही काम करता था। घटना के दिन ही वह कोलकाता से घर आया था। घर आने के बाद ही फिर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गया।
कुछ देर बाद मामला शांत हो गया लेकिन रात में खाना खाने के बाद दोनों के बीच फिर नोकझोंक होने लगी। पति पप्पू ने गुस्से में यह कह दिया कि तुम्हे मायके पहुंचा देगे। इतना सुनते ही गायत्री आगबबुला हो गयी और गालीगलौज करने लगी। कुछ देर बार पप्पू सोने के लिए छत पर चला गया। रात में मौका पाकर गायत्री भी छत पर पहुंच गयी और सो रहे पप्पू पर कुदाल से हमला बोल दिया।
कुदाल से काटकर उसने अपने पति पप्पू की हत्या कर दी। छत से कुदाल की आवाज आने पर घर में सो रहे लोग जग गये। जब वे छत पर पहुंचे तब सामने जो कुछ देखा लोगों के होश उड़ गये। घरवालों ने गायत्री को पकड़ लिया और इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को छपरा भेजा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पत्नी द्वारा पति की हत्या की घटना से गांव के लोग भी सकते में हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस घटना की चर्चा हो रही है। इलाके के लोग महिला के इस कदम से हैरान हैं।