कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
03-Mar-2022 01:33 PM
PURNEA: भाई के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए विवाहिता मायके जाना चाहती थी लेकिन पति ने इनकार कर दिया। ससुरालवालों ने भी इसकी मंजूरी नहीं दी। इसी बात को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। मृतका के परिजनों ने पति और ससुरालवालों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद सभी फरार हो गये है। वही केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र के डेयनी गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतका की पहचान रमेश शर्मा की पत्नी 26 वर्षीय सरिता देवी के रूप में हुई है। मृतका का मायके केनगर थाना क्षेत्र के सदबेली गांव में है। बुधवार को सरिता के बड़े भाई के बेटे का मुंडन संस्कार होना था। जिसमें शामिल होने की बात सरिता ने अपने पति रमेश शर्मा से कही लेकिन उसका नशेड़ी पति ना तो खुद जाने को तैयार था और ना ही उसे जाने दे रहा था। जब सरिता ने अपने ससुरालवालों से इजाजत मांगी तो वे भी सरेंडर बोल दिए।
जिसके बाद इस मामले को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विवाहिता की हत्या कर दी गयी। घटना के बाद पति और ससुरालवाले मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। केनगर थाने में पति और ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की।
मृतका के पिता सोबिन शर्मा ने बताया कि सरिता की शादी रमेश शर्मा के साथ 6 साल पहले हुई थी। दो बेटियों का पिता उनका दामाद रमेश शर्मा को नशे की लत लग गयी थी। वह अक्सर गांजा और शराब का सेवन करता था। नशे के हालत में अक्सर वह सरिता के साथ मारपीट किया करता था। मृतका के गले, सिर व शरीर के विभिन्न जगहों पर चोट का निशान पाये गये है। मायके वालों के अलावे ग्रामीण भी विवाहिता की हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।