ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / मवेशी चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को जमकर पीटा, एक...

मवेशी चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को जमकर पीटा, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

30-Aug-2021 07:34 PM

SAHARSA: मवेशी चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने इस कदर पीटा की एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे पीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


घटना सहरसा के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के अमृता गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार बरैठ पंचायत के अमृता गांव के रहने वाले मधुसूदन ऋषिदेव की तीन भैंसे चोरी हो गयी। जिसके बाद वह ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे खोजने के लिए निकला। तभी ग्रामीणों ने देखा कि दो युवक बाइक को घसीटकर नहर की ओर ले जा रहे हैं। दोनों को लोगों ने पकड़कर लोगों ने गांव लाया। 


पकड़े गये युवको में रुपेश पासवान पतरघट के करियत गांव का रहने वाला था जबकि शनिचर यादव अमृता गांव का निवासी है। दोनों से जब ग्रामीणों ने पूछताछ की तब पता चला कि करियत गांव के बबलू पासवान के उन्होंने चोरी की भैंस दे दी है। इतना सुनते ही भीड़ ने दोनों की पिटाई करनी शुरू कर दी। 


इस दौरान रूपेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।