ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / BIHAR CRIME : मानवता हुई शर्मशार ! विजयदशमी के दिन मेला देखकर घर...

BIHAR CRIME : मानवता हुई शर्मशार ! विजयदशमी के दिन मेला देखकर घर लौट रही बच्ची के साथ दरिंदगी,जांच में जुटी पुलिस

13-Oct-2024 01:20 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर निकल कर सामने आया है। यहां एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यह कल रात विजयादशमी का मेला घूमने गई थी। उसके बाद देर रात वह घर वापस नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। उसके बाद इसकी पड़ताल शुरू हो गई। इसके साथ ही पुलिस को इसकी सुचना दे दी गई। उसके बाद पुलिस की टीम भी मामले की जांच में जूट गई है.


बताया जा रहा है कि बच्ची को शनिवार की रात करीब 2 बजे चकिया थाना पुलिस ने एक चिमनी के पास सड़क किनारे से अर्धनग्न और बेहोशी की हालत में बरामद किया। जिसके बाद पुलीस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी और बच्ची के मेला देखकर घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। तभी बेगूसराय सदर अस्पताल में बच्ची की होने की जानकारी मिली जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उसकी पहचान हुई। 


वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी-टू भास्कर रंजन के नेतृत्व में चकिया थाने की पुलीस पूरी टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। घटना के बाद एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों ने बताया कि वह अपने पिता के साथ और बहन के साथ रात मेला देखने गई थी इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। 


बच्ची के परिजनों की माने तो उसे एक साइकिल सवार के द्वारा बहला फुसलाकर कर चिमनी के पास ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में पिता ने बताया कि मेला देखकर घर जा रही थी, लेकिन पिता मेला में बेटी को ढूंढते रह गया पूरी रात कुछ आता पता नहीं चला। इस मामले में सदर डीएसपी-टू भास्कर रंजन ने बताया कि रात मेला देखने गई एक सात आठ साल बच्ची को अगवा किया गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। 


फिलहाल मेडिकल बोर्ड के द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जा रही है बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे बाल चिकित्सा वार्ड आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। विजयदशमी के मौके पर जिस तरह से दरिंदों ने एक नाबालिक बच्ची को अगवा कर रेप की घटना को अंजाम दिया है वह अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ी कर रही है। 


डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच के साथ-साथ आरोपी की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्दी बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की बच्ची के साथ एक युवक ने रेप किया है या उसके साथ सामूहिक रेप की घटना को अंजाम दिया गया है क्योंकि बच्ची अभी भी बोलने की स्थिति में नहीं है।