CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे
06-Dec-2022 11:07 AM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अहले सुबह एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां सुबह- सबरे पटना के कंकरबाग इलाके से एक युवक का शव बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया है। वहीं,बताया जा रहा है कि युवक के पास से आधारकार्ड बरामद हुआ है, जिसके अनुसार मृतक की पहचान राजस्थान निवासी के रूप में हुई है।
दरअसल, यह मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। कंकरबाग के चांदमारी रोड हाई स्कूल गली के एक पेड़ पर युवक का शव लटकाया हुआ देखा गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं, कुछ लोगों द्वारा तुरंत इस घटना की सुचना नजदीकी थाने में दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से डायरी, मोबाइल, आधार कार्ड बरामद किया गया।
इस मामले में पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि, मृत यवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राजस्थान निवासी के रूप में की गई है। लेकिन यह युवक बिहार के पटना में किस वजह से आया था, इसको लेकर फ़िलहाल जांच किया जा रहा है। वहीं, युवक ने आत्महत्या किया है या इसकी हत्या की गई है, इसको लेकर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी मृतक के बारे में पूछताछ कर रही है।