ब्रेकिंग न्यूज़

PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Home / news / मौसम विभाग की नई पहल, अब पहले ही पता चल जाएगा कि मतदान...

मौसम विभाग की नई पहल, अब पहले ही पता चल जाएगा कि मतदान के दिन कितनी पड़ेगी गर्मी : रेल यात्रियों को भी मिल जाएगी मौसम की जानकारी

24-Apr-2024 07:06 AM

By First Bihar

PATNA : एक तरह जहां गर्मी का सितम हर दिन लगातार बढ़ता रहा है तो वहीं देशभर में लोकसभा चुनाव का सियासी पारा भी अपने पूरे तेवर में है। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने नई शुरुआत की है। जिसके तहत मतदाताओं को मतदान के दिन मौसम कैसा रहेगा, इसकी जानकारी मिल जाएगी। इतना ही नहीं, अब रेल यात्रियों को भी मौसम की जानकारी उनकी रेल यात्रा से पहले ही मिल जाएगी।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीटवेव को लेकर तैयारियों के संबंध में एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में मौसम विज्ञान विभाग और NDMA के अधिकारी मौजूद थे। खबर है कि मौसम विभाग चुनाव से जुड़ी मौसम की जानकारी वोटिंग के दिन यानी 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को उपलब्ध कराएगा। इसकी एक वजह यह भी है कि कुल 7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था। जिसमें वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार वोटिंग के प्रतिशत में काफी गिरावट देखी गई है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी भी कम मतदान की एक प्रमुख वजह हो सकती है।


वहीं,  मौसम विभाग ने 10 से 22 दिन हीटवेव चलने की चेतावनी दी थी। बीते तीन हफ्तों से ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में लोग लू की मार झेल रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही है कि मई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में जब चौथे और पांचवें चरण का मतदान होगा, तब गर्मी अपने चरम पर होगी। इस दौरान ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे राज्य खासे प्रभावित हो सकते हैं।


उधर, IMD ने रेल यात्रियों के लिए भी मौसम के पूर्वानुमान की व्यवस्था की है। खास बात है कि गर्मी में स्कूल और कॉलेज की छुट्टियों के चलते रेल यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावनाएं है। वहीं, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को भी लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।