BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
29-Apr-2023 12:33 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के कई इलाकों में अभी मौसम सुहाना बना हुआ है। राजधानी पटना में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि,पटना और वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम तेज दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
इसके साथ ही मौसम विभाग के तरफ से यह कहा गया है कि, मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लोग बिना वजह घर से बाहर न निकलें। सतर्क और सावधान रहें। बारिश के दौरान बाहर होने पर सुरक्षित स्थान में शरण लें। किसी भी पेड़ के नीचे ना रहे और बिजली के खंभों से दूर रहें। इसके साथ ही साथ किसानों को कहा गया तो अपने खेतों में ना जाएं एवं मौसम ठीक होने तक प्रतीक्षा करें।
इसके साथ ही मौसम विभाग के तरफ से कहा गया है कि ,2 मई से पटना समेत पूरे प्रदेश में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार में बारिश की गतिविधियां उत्तरी बिहार की अपेक्षा से ज्यादा रहेगी। दो दिन बाद यानी 1 और 2 मई को मौसम विभाग ने बिहार के 38 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।