मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Jun-2023 08:08 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल में लोगों ने आज राहत की सांस ली है। अचानक तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। पिछले कई दिनों भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान थे। अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार कर गई थी। धूप इतनी कड़ी थी कि दिन में घर से निकलना मुश्किल हो गया था। लेकिन सोमवार की शाम अरवल में हुई भारी बारिश से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
तेज आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश से जान का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर कई गांव में पेड़ के टूटने के अलावे अल्बेस्टर कर छप्पर उड़ गये। वही बड़े पैमाने पर आम टूट कर बिखर गये। जिससे किसानों को भारी नुकसान का हुआ है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ा है।
मौसम को देखते हुए फर्स्ट बिहार लोगों से यह अपील करता है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहे। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाए और मौसम सामान्य होने का इंतजार करे। मौसम विभाग ने अरवल, गया, भोजपुर, नवादा, पटना, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास जिले में तीन घंटे के भीतर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज बारिश होने की संभावना जतायी है।