ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
12-Jan-2023 10:26 AM
PATNA : ऐसा कहा जाता है कि भारत में सबसे अधिक किसी की इज्जत होती है तो वह शिक्षक और धर्मगुरु ही है। लेकिन, बात उस समय अधिक बिगड़ जाती है जब लोगों को सही गलत का मतलब बताने वाले ये लोग खुद गलत हरकतों को अंजाम देने लगे। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके मसौढ़ी से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक मौलबी द्वारा एक बच्ची से गलत कामों को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी। जिसकी भनक लोगों को लग गई और उसके बाद लोगों द्वारा इस मौलबी की जमकर पिटाई कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मसौढ़ी के एक मौलबी पर यह आरोप लगाया गया है कि, उसने एक छोटी बच्ची के साथ छेड़खानी की घटनाओं को अंजाम दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि, इस मौलबी ने बच्ची को पहले चॉकलेट दिया और उसके बाद गलत नियत से यह उस बच्ची का दुपट्टा सरकाने लगा। इस मौलबी का नाम फिरोज आलम बताया जा रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा मौलबी की पिटाई भी की गई है।
बताया जा रहा है कि, गांव के ही मस्जिद के पास से बच्ची अपने किसी काम से गुजर रही थी , तभी इमाम ने उसे चॉकलेट देने के बहाने अंदर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद किसी तरह बच्ची अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली और इस घटना की सुचना अपने परिजनों को दिया। जिसके बाद भरी संख्या में लोग मस्जिद के पास जमा हो गए और उनके द्वारा इमाम की पिटाई कर दी गई।
इधर, इस पुरे मामले में आरोपी इमाम खुद को निर्दोष बता रहा है। हालांकि, बच्ची और उसके परिजनों के शिकायत के आधार पर पुलिस टीम द्वारा इस इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, फिलहाल एहतियात के तौर पर थाने में रखा गया है।