मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
23-Feb-2023 07:17 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार बोर्ड के तरफ से आयोजित इंटर एग्जाम रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। बोर्ड ने यह बता दिया है कि, इस बार इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट को अपने रिजल्ट के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा। बोर्ड ने यह साफ़ कर दिया है कि, इंटर और मैट्रिक परीक्षा के आंसर बुक के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर और मैट्रिक के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो चुकी है। इंटर का मूल्यांकन 24 फरवरी से पांच मार्च तक चलेगा। वहीं मैट्रिक का मूल्यांकन एक से 12 मार्च तक होगी। हालांकि, इस बीच होली का पर्व आने के कारण कुछ दिनों तक मैट्रिक का मूल्यांकन कार्य बंद रहेगा। इंटर मूल्यांकन के लिए राज्य भर में 20427 प्रधान और सह परीक्षक लगाये गये हैं। वहीं 10302 एमपीपी की नियुक्ति की गयी हैं। जबकि मैट्रिक मूल्यांकन की बात करें तो कुल 96,63,774 उत्तरपुस्तिका की जांच होगी। इसके लिए 27006 प्रधान और सह परीक्षक लगाये गये हैं। वहीं 11785 एमपीपी की नियुक्ति की गयी है।
मालुम हो कि,बिहार बोर्ड द्वारा इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट मार्च महीने में घोषित किया जायेगा। वहीं मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च तक या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जायेगा। इसकी जानकारी बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी। इसके साथ ही बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कंप्यूटर पर अंकों की प्रविष्टि के बाद भी मिलान किया जायेगा। इसके लिए इंटर में 1599 और मैट्रिक में 2236 मेकर चेकर की नियुक्ति की गयी हैं। ये मेकर और चेकर अंकों का मिलान करेंगे।
आपको बताते चलें कि, इंटर की परीक्षा एक से 11 फरवरी तक और मैट्रिक की 14 से 22 फरवरी तक आयोजित की गयी है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इंटर मूल्यांकन के लिए राज्य भर में 123 और मैट्रिक मूल्यांकन को 172 मूल्यांकन केंद्र बनाया गया हैं। एमपीपी द्वारा मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका से अंकों की प्रविष्टि कंप्यूटर पर की जायेगी। इंटर में कुल 69,44,777 उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन किया जायेगा।