ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

BIHAR NEWS : मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, बिहार के चार मजदूरों की हुई मौत; 5 की हालत गंभीर

17-Oct-2024 02:54 PM

By First Bihar

GAYA : देश के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मथुरा से निकलकर सामने आया है। जहां दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में बिहार के चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप बिजली के पोल से टकरा गई।जिससे 2 महिलाएं और दोनों की एक-एक बेटी की मौत हो गई है। इस घटना में  पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पिकअप पर 25 लोग सवार थे। मजदूरों को लेकर पिकअप ईंट भट्टा पर जा रही थी। तभी रोड किनारे लगे बिजली के पोल से पिकअप टकरा गई। 


बताया जा रहा है कि बिजली के पोल से पिकअप जैसे टकराई गाड़ी में करंट फैलने लगा. तभी आनन-फानन में पिकअप सवार मजदूर कूदकर भागने लगे। इतने में ड्राइवर ने गाड़ी बैक कर लोगों को रौंद दिया. इस घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। यह हादसा कोसी कलां क्षेत्र में शेरगढ़ रोड पर हुआ। 


इधर, ईंट भट्टा पर काम करने के लिए बिहार से मजदूर बुलाए गए थे। ये मजदूर बिहार के गया से ट्रेन के जरिए अलीगढ़ पहुंचे और फिर वहां से पिकअप में बैठकर मथुरा के कोसी क्षेत्र स्थित ईंट भट्टा पर जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना घट गई।  इस हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया।