ब्रेकिंग न्यूज़

मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा सुपौल के पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा

AC बस में महिला के साथ रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

AC बस में महिला के साथ रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

29-Aug-2020 01:50 PM

DESK: चलती एसी बस में महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. जिस बस में घटना को अंजाम दिया है उस बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है. यह घटना मथुरा के मांट इलाके की है. 

दिल्ली की रहने वाली है महिला

महिला ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है. वह लखनऊ से एसी स्लीपर बस से दिल्ली आ रही थी. इस दौरान ही मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में कंडक्टर ने इस घटना को अंजाम दिया है. यह बस शाम को लखनऊ से दिल्ली के लिए खुली थी.

बस का पुलिस ने किया पीछा

घटना के बाद महिला ने बस से ही 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पीआरबी सक्रिय हो गई और बस को ओवरटेक कर पीआरवी की गाड़ी ने बस को रोका और आरोपी को पकड़ा और बस को जब्त कर लिया. बस में 45 यात्री थे. जिन्हें दूसरी बसों से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी बहराइच के उर्रा बाजार थाना मोतीपुर निवासी रवि है. बता दें कि इससे पहले भी 17 जुलाई को यूपी के प्रतापगढ़ से बस से नोएडा जा रही महिला के साथ बस के ड्राइवर ने बस में रेप किया था. नोएडा सेक्टर 20 में केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.