ब्रेकिंग न्यूज़

Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : मठ के पास युवक की पीट-पीट कर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त

BIHAR NEWS :  मठ के पास युवक की पीट-पीट कर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त

14-Oct-2024 12:59 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दानापुर में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। इसके बाद से इलाके में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इसके बाद वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह मामला दानापुर में लखनीबिगहा मठ के पास का बताया जा रहा है। जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया और आरोपित के घर में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।


जानकारी के अनुसार, दानापुर में लखनीबिगहा मठ के पास एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। इसके बाद घटनास्थल के पास अतरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि इस उग्र भीड़ को शांत करवाया जाए और अधिक नुकसान न हो। 


बताया जा रहा है कि इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और किसी तरह लोगों को शांत कराने में जुटी हुई है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें नजर आ रहा है कि लोगों ने वहां सड़क जाम कर दिया है और प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कुछ क्षतिग्रस्त वाहन भी नजर आ रहे हैं। पुलिस के जवान भी इन तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है।