ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

मतदान के दौरान हुआ जमकर हंगामा, मुखिया प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़े, जमकर चले लात घूसे

24-Oct-2021 07:11 PM

MUNGER: मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड के नाकी में पंचायत चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पंचायत भवन लक्ष्मीपुर जागीर के बूथ संख्या 25 और 26 पर दो मुखिया प्रत्याशी आपस में ही भिड़ गए। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई करने लगे। मतदान के दौरान करीब आधे घंटे तक मारपीट और हंगामा होता रहा।


दोनों मुखिया प्रत्याशी के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गये। इस दौरान जमकर मारपीट भी हुई लेकिन मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस की संख्या कम थी इसके बावजूद जब पुलिसकर्मी लोगों को शांत कराने पहुंचे तो दोनों तरफ से लोग पुलिस पर ही जुझ गये और इस दौरान पुलिस के साथ भी हाथापाई होने लगी। 


स्थिति बिगड़ता देख मुंगेर के डीएम नवीन कुमार, एसपी  जेजे रेड्डी दल बल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार यादव से पूरी घटना की जानकारी ली।


 जिसके बाद सुरक्षाबलों के साथ गांव का दौरा किया गया। डीएम और एसपी दोनों प्रत्याशियों के घर भी गये। मुखिया प्रत्याशी अनिल को पुलिस अपने साथ गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई। बताया जाता है कि हंगामा करने वाले लोग मुखिया प्रत्याशी अंतिम मंडल के समर्थक थे। फिलहाल पुलिस मामले की हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।