ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल

लोकतंत्र के महापर्व के दिन मां की मौत: घरवालों ने कहा..पहले मतदान फिर करेंगे अंतिम संस्कार

01-Jun-2024 05:00 PM

By AJIT

JEHANABAD: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का आज मतदान है। जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में भी आज मतदान हो रहा है। शाम छह बजे लोकतंत्र के महापर्व का समापन हो जाएगा। सुबह 7 बजे से ही हरेक बूथ पर वोटरों की लंबी कतार देखी जा रही है। लोग अपने मताधिकार का बढ़ चढ़कर प्रयोग कर रहे हैं। इसी बीच जहानाबाद के एक गांव में मातम छा गया। वहां एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। घर में गम का माहौल था इसके बावजूद घरवालों ने फैसला लिया कि वो पहले मतदान करेंगे फिर मां का अंतिम संस्कार करेंगे। 


दरअसल जहानाबाद के मखदूमपुर विधानसभा के बूथ संख्या 151 देवकुली गांव में एक महिला की मौत के पश्चात परिजनों ने पहले मतदान करने का निर्णय लिया इसके बाद दाह संस्कार करने की बात कही। जहानाबाद जिला मुख्यालय से सटे देवकली गांव के रहने वाले मिथिलेश यादव एवं मनोज यादव के माता जो लगभग 80 साल से अधिक उम्र के थे उनका निधन हो गया था। निधन के कुछ ही घंटे बाद मतदान प्रारंभ होनी थी। ऐसी स्थिति में सभी लोगों ने मन बनाया कि हम लोग पहले मतदान करेंगे और उसके बाद शव का दाह संस्कार करें । 


इस संबंध में मृतक के पुत्र मनोज यादव ने बताया कि मतदान 5 साल पर आता है मेरे माता जो चली गई वो नहीं आएगी। इसलिए हम लोग पूरे परिवार के साथ पहले यह मन बनाया कि मतदान किया जाए। इसके बाद ही शव का दाह संस्कार किया जाए। मृतका के घर के महिला सदस्य भी बताते हैं कि वोट की ताकत सबसे बड़ी ताकत है ऐसे में मतदान करना आवश्यक है इसलिए हम लोग पहले मतदान करने जा रहे हैं पूरे परिवार के साथ हम लोग कतार बंद्घ होकर पहले मतदान करेंगे इसके बाद शव का दाह संस्कार करेंगे ।