ब्रेकिंग न्यूज़

IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Home / news / मातम में बदली शादी खुशियां, तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत...

मातम में बदली शादी खुशियां, तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत

28-Apr-2024 02:58 PM

By First Bihar

SAIKHPURA: बिहार के शेखपुरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल कायम हो गया है। ये लोग एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। उसके बाद यह हादसा हो गया और ख़ुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी पुलिस टीम को दे दी गयी है। 


जानकारी के अनुसार, शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 कुंडा खोरामपुर गांव में तालाब में डूबने के कारण दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। दोनों बच्चे दोपहर में करीब 12 बजे गांव के तालाब में नहाने गए थे, इसी दौरान डूबने से दोनों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान गांव के ही सतीश यादव के 6 वर्षीय पुत्र सुमराज कुमार और विजय चौधरी के 6 वर्षीय पुत्र हरदेव कुमार के रूप में की गई। 


घर में शादी विवाह के कारण सभी परिजन व्यस्त थे। इसी दौरान बच्चे घर से निकल गए और यह हादसा हो गया। घटना के संबंध में परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सतीश यादव के छोटे भाई नीरज कुमार की 23 अप्रैल को शादी हुई थी। शादी के बाद सभी परिजन व्यस्त थे, इसी दौरान बच्चा घर से खेलने के लिए निकला और एक अन्य साथी को लेकर तालाब पहुंच गया, जहां नहाने के क्रम में डूबने से उसकी मौत हो गई। 


घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है देर शाम तक बच्चे की कोई खबर नहीं मिलने पर परिजन परेशान हो गए. लगातार उसकी तलाश की जा रही थी, तभी गांव के तालाब के पास उसके कपड़े मिले। शक के आधार पर बड़ी संख्या में गांव के युवा तलाब में घुसे और ढूंढना शुरू किया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम दोनों को गांव के ही तालाब से बरामद किया गया, जिसके बाद दोनों को आनन-फनान में सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


उधर, घटना के बाद शेखपुरा टाउन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है।वहीं बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शादी की खुशियां मातां में बदल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कई राजनीतिक दालों के नेता सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।