ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

मातम में बदली शादी की खुशियां , बारात में आतिशबाजी से लगी भयानक आग, 7 लोगों की मौत

मातम में बदली शादी की खुशियां , बारात में आतिशबाजी से लगी भयानक आग, 7 लोगों की मौत

26-Apr-2024 10:16 AM

By First Bihar

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां शादी विवाह जैसे खुशियों के मौके पर आतिशबाजी फैशन बनती जा रही है। यहां बारात के पटाखे ने ऐसा तांडव मचाया कि सात लोग जिंदा जलकर राख हो गए। बेटी की शादी में खुशियां मना रहे परिवार में दर्द, आंसू और मातम का सैलाब उमड़ पड़ा। यह घटना बहेरा थाना क्षेत्र के अंटोर गांव की है।


बीती देर रात की इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। प्रशासन की टीम मौके पर कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर विस्फोट के बाद आग ऐसी भड़की जिसे कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यहां बहेड़ा थाना के अंटोर गांव में गुरुवार की रात छगन पासवान की बेटी की शादी थी।  घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। 


बताया जा रहा है कि, बारात ने शादी के जश्न में जमकर आतिशबाजी की। इसी दौरान विवाह के लिए जो शामियाना तैयार किया गया था उसमें अचानक किसी तरह आग लग गयी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और मौके पर रखे गये गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटनास्थल पर डीजल भी भारी मात्रा में रखा हुआ था। डीजल ने आग को और भड़का दिया जिससे आग ने और विकराल रुप धारण कर लिया।  पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है।