TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
16-Dec-2023 03:13 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दोस्तों के साथ बाइक से मामा की शादी में शामिल होने जा रहे भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सिलाव थाना क्षेत्र सिमा गांव निवासी सुनील चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र रविकांत कुमार बाइक से अपने दोस्तों के साथ नानी घर छबिलापुर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन के झटके से बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर गई। इस घटना में रविकांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मवीर, चंदन और सौरव जख्मी हो गए। इनमें दो युवकों की हालात नाजुक बताई जा रही है।
वहीं, इस घटना में सभी घायलों का इलाज विम्स पावापुरी में चल रहा है। युवक अपने मामा की शादी में बाइक से दोस्तों के साथ जा रहा था, उसी दौरान अज्ञात वाहन के टक्कर से हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बिहाशरीफ सदर अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।