ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

मातम में बदला छठ महापर्व : घर में घुसकर मां बेटी की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

18-Nov-2023 09:46 AM

By First Bihar

BUXAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो उसे दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने गला रेतकर कर दो लोगों की हत्या कर डाली है।


मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर जिला डबल मर्डर की घटना से थर्रा गया है। यहां नहाय खाय के बाद रात में जहां लोग खरना की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच एक घर में घुसकर मां बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी गई।


बताया जा रहा है कि, जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बालापुर गांव में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां रात के अंधेरे में घर में घुसकर अपराधियों ने एक महिला और उसकी पांच साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी। इन दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है।


उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष कुमार और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।