ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी, बिहार में AIMIM अध्यक्ष का बड़ा एलान Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी, बिहार में AIMIM अध्यक्ष का बड़ा एलान Bihar Vidhan Sabha : 'कोई हमको वोट दें या नहीं दें ...', कटौती प्रस्ताव पर अशोक चौधरी के बयान पर विस में हंगामा, विपक्ष के विधायक ने कहा - मंत्री ने कहा नहीं करेंगे आपके यहाँ काम Bettiah viral video : 'मारब सिक्सर के छह गोली छाती में रे...', आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ देसी कट्टा लेकर डांस कर रहे थे जीजा-साला, अब पुलिस ने किया अरेस्ट Bihar News : बिहार सरकार की बड़ी सौगात: पटना में खुला पहला ‘फ्री’ वर्किंग वुमन हॉस्टल, सिर्फ इतने रुपए में रहना-खाना Lakhisarai Murder: खेत में सरसों कटाई देख रहे रेलवे कर्मी की गोली मारकर हत्या, हाईवे-30 जाम कर परिजनों का हंगामा Bihar Vidhan Sabha : 13वें दिन प्रश्नकाल से आय-व्यय पर चर्चा, कृषि से नगर विकास तक कई विभागों पर सवाल Bihar Vidhan Mandal : बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का 13वां दिन: शराबबंदी पर हंगामे के आसार, कई विभागों के प्रतिवेदन होंगे पेश RC Download Online: RC खो गई? रहिए टेंशन फ्री, इस स्टेप से चुटकियों में कर सकते हैं डाउनलोड; जानिए क्या है पोर्टल का नाम Minto Hostel : मिंटो हॉस्टल से अरेस्ट हुए 8 छात्र, कमरे में शराब पीकर कर रहे मौज -मस्ती; स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन से पहले आधी रात SP ने लिया एक्शन

माता-पिता ने दोनों बेटों के साथ किया सुसाइड, ब्याज माफिया से थे परेशान

माता-पिता ने दोनों बेटों के साथ किया सुसाइड, ब्याज माफिया से थे परेशान

19-Sep-2020 12:01 PM

DESK : देश में इन दिनों सुसाइड के मामले बढ़ते जा रहे हैं. लॉकडाउन होने की वजह से सभी कारोबार के ठप होने के बाद इसकी संख्या में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है. ताजा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के कानोता थाना इलाके के जामडोली में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने एक साथ खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि मृतकों में माता-पिता और उनके दो बेटे शामिल हैं. मामले पर आसपास के लोगों ने बताया कि पूरा परिवार ब्याज माफिया से परेशान था.


हालांकि पुलिस को जब मामले की सूचना दी गई तो पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई. प्रथम दृष्टया से मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल पुलिस ने बताया कि चारों मृतकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 


बताया जा रहा है कि परिवार ज्वेलरी के कारोबार से जुड़ा हुआ था और कर्ज से परेशान था. ब्याज माफिया परिवार को प्रताड़ित कर रहा था. पुलिस ने फिलहाल ब्याज माफिया को हिरासत में लिया है. बहरहाल, पुलिस हिरासत में लिए गए ब्याज माफिया से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.