Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
22-Oct-2023 07:37 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: महाअष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की देर शाम बांस घाट स्थित मां सिदेश्वरी काली मंदिर पहुंचे जहां मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेश की तरक्की की कामना की। इससे पहले सीएम गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचे थे जहां उन्होंने माता का दर्शन किया और प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
सीएम नीतीश के साथ मंत्री विजय चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद थे। मंदिर प्रबंधन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मीडिया ने सीएम नीतीश ने बातचीत करने की कोशिश की लेकिन वे हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ गये। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह में पटनासिटी स्थित पटनदेवी और शीतला मंदिर पहुंचे थे जहां उन्होंने माता के दरबार में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महाअष्टमी के मौके पर हर साल पटनासिटी पहुंचते हैं और पटनदेवी, शीतला मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। अपने इसी कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश रविवार की सुबह अगमकुआं स्थिति शीतला मंदिर और पटनदेवी पहुंचे थे जहां उन्होंने पूजा अर्चना भी की। वही देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में पहुंचे यहां माता का दर्शन कर उन्होंने पूजा अर्चना की। इससे पहले महासप्तमी के मौके पर माता के पट खुलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डाकबंगला स्थित पूजा पंडाल में पहुंचे थे और माता की पूजा अर्चना की थी।
इस दौरान पूजा समिति ने उनका स्वागत किया था। मुख्यमंत्री के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने विशेष रथ के साथ डाकबंगला चौराहा स्थित पूजा पंडाल में पहुंचे थे। अपने पुराने साथी शिवानंद तिवारी के साथ लालू प्रसाद माता का दर्शन के लिए पहुंचे थे। डाकबंगला पूजा समिति के आयोजक और सदस्यों ने लालू प्रसाद का स्वागत किया। इस दौरान लालू ने बिहार की तरक्की की कामना की। 




