ब्रेकिंग न्यूज़

LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल

माता के दरबार में लालू: बांके बिहारी शिव मंदिर में बेटे-बेटियों के साथ की पूजा, प्रदेश की तरक्की की कामना

22-Oct-2023 08:39 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: नवरात्र के 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जा रही है। इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी बेटियों के साथ बांके बिहारी शिव मंदिर पहुंचे। जहां मां दुर्गा की सपरिवार ने पूजा-अर्चना की। बड़े बेटे तेजप्रताप यादव, बेटी रोहिनी आचार्य और राजलक्ष्मी ने पिता लालू प्रसाद यादव को स्वस्थ्य रखने की कामना माता रानी से की। 


इस दौरान माता के जयकारों से बांके बिहारी शिव मंदिर गुंज उठा। पिता के मंदिर में पहुंचने पर तेजप्रताप ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। वही लालू की दोनों बेटियों ने भी माता रानी की पूजा अर्चना की। इस दौरान सभी माता की आरती में भी शामिल हुए। माता रानी की आरती के दौरान लालू प्रसाद ने प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। 


बता दें कि रोहिणी आचार्य ने ही अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट किया है। रोहिनी ने पिता की लंबी उम्र की कामना माता रानी से की। बता दें कि इससे पूर्व महासप्तमी के दिन राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव अचानक अपने विशेष रथ से डाकबंगला चौराहा स्थित पूजा पंडाल में अपने साथी शिवानंद तिवारी के साथ पहुंचे थे। 


जहां उन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और प्रदेश की तरक्की की कामना की थी। रविवार की देर शाम महाअष्टमी के मौके पर लालू प्रसाद अपनी दोनों बेटियों और बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के साथ पटना स्थित बांके बिहारी शिव मंदिर पहुंचे थे। इस मंदिर में मां दूर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है। माता के दर्शन के लिए लालू यादव यहां पहुंचे और पूजा-अर्चना की।  

news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image