Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी
09-Oct-2023 02:46 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के एक मस्जिद में महापाप हुआ है। मस्जिद में पढ़ने के लिए जाने वाली नाबालिग लड़की को मौलाना ने हवस का शिकार बनाया है। पिछले कई महीनों से मौलाना लड़की के साथ रेप कर रहा था और उसे मुंह बंद रखने की हिदायत दे रखी थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, पीड़ित 13 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी नानी के घर रहती थी। उसकी मां दिल्ली में रहकर काम करती है। नानी के यहां रहने के दौरान पीड़िता गांव के ही मस्जिद में पढाई करने जाती थी। इसी बीच मस्जिद के मौलाना ने उसे अपने झांसे में ले लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। एक बार दुष्कर्म करने के बाद यह रोज का मामला बन गया। लड़की जब भी पढने के लिए मस्जिद में जाती मौलाना उसे अपनी हवस का शिकार बनाता था।
आरोपी ने पीड़िता को हिदायत दे रखी थी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा। पिछले तीन महीने से मौलाना लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। इसी बीच एक दिन लड़की की तबीयत बिगड़ गई और परिजन इलाज के लिए उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां जांच के दौरान यह बात सामने आई की लड़की गर्भवती है। यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले की जमीन खीसक गई। बच्ची के पेट में बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने लड़की का ऑपरेशन किया।
मामला सामने आने के बाद बीते 7 अक्टूबर को आरोपी का पिता कुछ लोगों के साथ पीड़िता की मां से मिला। इस दौरान मामले को रफादफा करने के लिए उसने 10 हजार रुपए देने की बात कही और लड़की की शादी में मदद करने का भरोसा दिलाया। जब पीड़िता की मां नहीं मानी तो आरोपी के पिता और उसके साथियों ने गांव से मां-बेटी को भगा देने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और थाने में मामला दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।
