बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
19-Feb-2020 08:40 AM
DESK : पति के अत्याचार और विवाद से तंग आकर दक्षिण सिनेमा की मशहूर गायिका ने खुदकुशी कर ली. सिंगर सुष्मिता ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. उसने अपनी मां को व्हाट्स ऐप पर एक वॉइस मैसेज भेजा है, जिसमें उसने खुदकुशी की वजह बताई है.
सुष्मिता के मौत की खबर मिलते ही दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस हिल गए. किसी को भी सुष्मिता के चले जाने का यकिन ही नहीं हुआ. कई मीडिया रिपोर्ट्स में सुष्मिता की निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकानेवाले खुलासे किये गये हैं. खबर के मुताबिक सुसाइड करने से पहले सुष्मिता ने अपने सुसाइड नोट में अपने परिवारवालों से दोषियों को नहीं बख्शने का गुजारिश की है.
सुष्मिता की शादी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले शरत कुमार के साथ हुई थी. सुसाइड नोट में सिंगर ने लिखा है कि 'मां मुझे माफ कर देना, मुझे मेरी गलतियों की सजा मिल रही है. मेरे पति की आंटी ने मुझे बहुत प्रताडित किया और वह मुझे हमेशा घर से निकालने के लिए कहती थी. उन्हें छोड़ना मत. शरत, वैदेही और गीता मेरी मौत के सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं. मैं उनके घर में नहीं मारना चाहती थीं. शादी के दिन से यह सब शुरू हो गया था. लेकिन मैंने किसी को नहीं बताया. मेरे अंतिम संस्कार मेरी मां और मेरे भाई के हाथों कराया जाये. मेरे ससुरालवालों को मत छोड़ना, नहीं तो मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी. मैं आपको बहुत मिस करूंगी मां. लेकिन मुझे पता है कि मेरा भाई सचिन आपका अच्छे से ख्याल रख सकता है.'सिंगर का पति शरत सुसाइड की खबर मिलने के बाद से ही फरार है. सुष्मिता ने ‘श्रीसमान्य’ और ‘हालू ठुप्पा’ जैसी कन्नड़ फिल्मों में गाने गाये थे.