ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर

मारपीट के बाद ऐश्वर्या ने सास राबड़ी देवी का छोड़ा घर, मां-पिता के साथ चली गई मायके

मारपीट के बाद ऐश्वर्या ने सास राबड़ी देवी का छोड़ा घर, मां-पिता के साथ चली गई मायके

15-Dec-2019 10:42 PM

PATNA: अपने साथ हुई मारपीट के बाद तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने सास राबड़ी देवी का आवास छोड़कर चली गई. वह अपने मां और पिता के साथ अपने मायके गई. जाने से पहले बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या ने बंद कमरे में राबड़ी आवास पर ही केस के लिए आवेदन लिखकर पुलिस को दी हैं. मेडिकल कराने के बाद ऐश्वर्या फिर से राबड़ी आवास पिता और मां के साथ पहुंची हुई थी. 

मायके में रहेगी ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राबड़ी आवास  से अपना समान लेने के बाद मायके चली गई. ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि मैंने पहले ही बेटी को कहा था कि तुम यहां पर मत रहो, लेकिन वह अपने जिद में आकर पिछले विवाद के बाद भी रूकी रही. ऐश्वर्या का कहना था कि शादी इस घर में हुई है तो इसी घर में रहते हुए वह अपनी लड़ाई लड़ेगी. लेकिन आज मारपीट के बाद ऐश्वर्या अब हमलोगों के साथ रहेगी.


हॉस्पिटल में हुआ मेडिकल

मारपीट के बाद पुलिस ऐश्वर्या लेकर गर्दनीबाग हॉस्पिटल पहुंची और मेडिकल कराया. बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या के सिर में चोट लगी हुई है. हॉस्पिटल में ऐश्वर्या के साथ उसकी बहन भी थी.


राबड़ी पर मारपीट का लगाया आरोप

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने ससुराल वालों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. ऐश्वर्या ने आरोप लगाया है कि उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया. राबड़ी देवी के आवास के बाहर ऐश्वर्या अपनी आपबीती मीडिया के सामने बता रही हैं. ऐश्वर्या ने कहा है कि राबड़ी देवी ने अपने सुरक्षाकर्मियों से उनको जबरन धक्के देकर बाहर निकलवा दिया. राबड़ी देवी पर ऐश्वर्या ने उनका बाल खींच कर पीटने का आरोप लगाया है. बहू ऐश्वर्या ने कहा है कि राबड़ी देवी उन्हें लंबे अरसे से प्रताड़ित कर रही हैं उन्हें घर में खाने को नहीं दिया जाता और उनका मोबाइल भी राबड़ी देवी ने छीन रखा है.