ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / मरना पसंद करेंगे लेकिन 20 साल पहले वाली गलती नहीं करेंगे,बोले पप्पू यादव..किसी...

मरना पसंद करेंगे लेकिन 20 साल पहले वाली गलती नहीं करेंगे,बोले पप्पू यादव..किसी कीमत पर पूर्णिया सीट नहीं छोड़ेंगे

27-Mar-2024 05:13 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: जेडीयू से राजद में आईं बीमा भारती ने पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा किया। बीमा भारती ने पूर्णिया में इस बात का खुलासा किया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें सिंबल दे दिया है। अब वो राजद की टिकट पर पूर्णिया से चुनाव लड़ेगी। 3 अप्रैल को वो नॉमिनेशन करने जा रही है। पप्पू यादव महागठबंधन के नेता हैं वे हमारे चुनाव प्रचार में साथ रहेंगे। पूर्णिया की जनता पर पूरा विश्वास है कि वो इस बार हमें मौका देगी। एक तरफ बीमा भारती राजद की ओर से टिकट मिलने का दावा कर रही है वही पप्पू यादव भी किसी भी कीमत पर पूर्णिया से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। 


पूर्णिया में होली मिलन समारोह में वहां की जनता को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे। 20 साल पहले उन्होंने जो गलती है वो दोबारा गलती नहीं करेंगे। पूर्णिया से वो चुनाव जरूर लड़ेंगे। 


कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने आगे कहा कि लालू-तेजस्वी ने मधेपुरा और सुपौल में लड़ने का प्रपोजल दिया। तब हमने कह दिया था कि मधेपुरा और सुपौल में जिसकों टिकट देंगे हम प्रयास करेंगे कि किसी भी कीमत पर दोनों सीट महागठबंधन की झोली में आए। जो हमसे हो सकेगा हम करेंगे। लेकिन पूर्णिया सीट हम नहीं छोड़ सकते। जो बीस साल पहले गलती हुई वो गलती अब पप्पू यादव नहीं करेगा। अब मरना पसंद करेंगे लेकिन फिर से वो गलती नहीं करेंगे। पूर्णिया सीट हम कभी नहीं छोड़ेंगे। 


पप्पू यादव ने बताया कि लालू यादव ने पिछले दिनों कहा था कि आरजेडी ज्वाइन कर लो लेकिन हमने उस वक्त यह कहा था कि कांग्रेस ने बुलाया है उनसे बात पहले कर लेते हैं फिर हम आपसे बात करेंगे। लालू ने जब मधेपुरा से लड़ने की बात कही तब हमने कहा कि पूर्णिया से ही चुनाव लड़ेंगे। पूर्णिया नहीं छोड़ सकते। तेजस्वी यादव को भी कह दिया कि आप मुख्यमंत्री बनिये हम आपके साथ खड़े रहेंगे लेकिन पूर्णिया हमसे अलग नहीं कीजिए। जिसके बाद प्रियंका गांधी का फोन आया और मैंने दिल्ली में ही कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया। प्रियंका जी के विश्वास और राहुल गांधी के प्रेम के कारण हमने बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हो गये। 

news image