ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / news / मरीन ड्राइव पर चलेंगे पब्लिक ऑटो, अप्रैल से गांधी मैदान से हाजीपुर तक...

मरीन ड्राइव पर चलेंगे पब्लिक ऑटो, अप्रैल से गांधी मैदान से हाजीपुर तक मिलेगी सुविधा, रेट भी तय

27-Feb-2023 09:47 AM

By First Bihar

PATNA  : पटना की खूबसूरती में शामिल मरीन ड्राइव पर अब लोगों को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। अब बिहार के लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए पहले से अधिक सुविधा मिलने वाली है।


दरअसल, गांधी मैदान से गंगा पाथवे होते हुए दीघा, सोनपुर और हाजीपुर स्टेशन तक अप्रैल माह से ऑटो का परिचालन किया जाएगा। इसका लाभ पटना और गंगा नदी पार रहने वाले लोगों को मिलेगा। इसके साथ ही दीघा, गांधी मैदान, राजपुरपुल, बोरिंग रोड, पाटलिपुत्रा कॉलोनी सहित अशोक राजपथ से सटे बसे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को सोनपुर और हाजीपुर आने - जाने के लिए स्टेशन गोलंबर जाकर ऑटो पकड़ने की जरूरत नहीं होगी।  इन्हें गांधी मैदान या दीघा से ही ऑटो मिल जाएगा। 


इसके साथ ही साथ अब लोगों को मरीन ड्राइव पर भी जाने लिए प्राइवेट गाड़ियों का उपयोग नहीं करना होगा बल्कि अब उन्हें यहां जाने के लिए पब्लिक गाड़ी भी मिल जाएंगे। प्रीपेड और शेयरिंग भाड़ा दोनों चलेगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर ऑटो चालक को से बातचीत हो गई है। प्रशासनिक अनुमति मिलते ही 1 अप्रैल से लोगों को सुविधा मिलने लगेगी। 


आपको बताते चलें कि, गांधी मैदान से मरीन ड्राइव के लिए किराया ₹20 होगा। जबकी दीघा के लिए भी किराया ₹20 होगा। रिजर्व किराया 200 रूपया होगा। सोनपुर का किराया ₹50 होगा प्रीपेड किराया 350 रूपया होगा। हाजीपुर स्टेशन का भाड़ा 70 रूपया होगा। रिजर्व करने पर ₹500 देने होंगे। इससे पहले पटना जंक्शन से हाजीपुर का किराया ₹50 है जबकि रिजर्व करने पर ₹350 देने होते हैं।