ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बेगूसराय में मरीज की मौत के बाद हंगामा, निजी क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़, दोनों किडनी निकाले जाने का आरोप

22-May-2024 07:43 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां इलाज के दौरान एक मरीज की मौत से नाराज परिजनों ने निजी क्लीनिक में जमकर हंगामा किया और जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर स्थित एक निजी क्लीनिक की है। परिजनों ने मरीज की दोनों किडनी निकाले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


मृतक युवक की पहचान शाम्हो थाना क्षेत्र के बिजोलिया के रहने वाले रामविनय पासवान के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि रामविलास पासवान अचानक वह गिर गया थे। जिसके कारण पेट में अचानक दर्द होने लगे थे । पेट के दर्द की शिकायत को लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए आए। मरीज को भर्ती कराने के बाद डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन किया गया। 


उन्होंने बताया कि ऑपरेशन करने के बाद इलाज के दौरान रामविनय पासवान की मौत हो गई। इस मौत की खबर सुनते ही गुस्साए परिजनों ने निजी क्लीनिक में पहले जमकर हंगामा किया फिर बाद परिजनों के द्वारा क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा है कि डॉक्टर के द्वारा इलाज में लापरवाही बरती गयी है। परिजनों ने डॉक्टर पर किडनी निकाले जाने का आरोप लगाया। किडनी निकाले जाने से मरीज की मौत हुई है। मरीज के मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की। 


परिजनों ने बताया है कि बीएम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराए थे। ऑपरेशन करने के बाद इलाज के दौरान बीएम हॉस्पिटल में ही राम विनय पासवान की मौत हो गई। तोड़फोड़ होने के बाद निजी क्लीनिक के डॉक्टर सहित सभी कर्मी मौके से फरार हो गये। हंगामा और तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। news imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image