3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
17-Jul-2022 04:51 PM
DELHI : इस वक्त की बड़ी खबर उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी हुई सामने आ रही है। विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। दिल्ली में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद एनसीपी नेता शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। विपक्ष ने दावा किया है कि उसके पास 17 दलों का समर्थन है।
मार्गरेट अल्वा कर्नाटक की रहने वाली हैं और गोवा की राज्यपाल रह चुकी हैं। मार्गरेट अल्वा यूपीए की सरकार में विभिन्न मंत्रालयों की समितियों में शामिल रहीं हैं। अल्वा चार बार राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हैं और 1999 में वे लोकसभा की सदस्य चुनी गई थीं।
बता दें कि एनडीए की तरफ से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। शनिवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी थी। बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए उम्मीदवार के तौर पर जगदीप धनखड़ के नाम की घोषणा की थी।
बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त को वोटिंग होगी। उम्मीदवार 19 जुलाई तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 20 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि उम्मीदवार 22 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान पूरा होने के बाद उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।