पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
20-Jan-2020 08:06 PM
PATNA: मानव श्रंखला को लेकर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों के साथ ही बिहार सरकार को बधाई दी हैं. पीएम मानव श्रृंखला की तारीफ भी की है.
पीएम ने किया ट्वीट
इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि ‘’जब पूरा समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तभी सकारात्मक परिवर्तन आता है. जन जागरण के इस अभियान के लिए मैं बिहार की जनता और राज्य सरकार को बधाई देता हूं.’’ बता दें कि इस मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर भाजपा ने भी जी जान लगा दी थी. भाजपा ने सारे नेताओं को मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए फरमान जारी किया गया था.
18 हजार 34 किमी लंबी बनी थी श्रृंखला
जल जीवन हरियाली पर अपनी मानव श्रृंखला के बाद सीएम नीतीश कुमार ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ देने का दावा किया था. सरकार पहले से 16 हजार 443 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाने का दावा कर रही थी. आज नीतीश बोले कि उन्होंने दावे का भी रिकार्ड तोड़ दिया था. बिहार में इस दफे 18 हजार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बन गयी, जिसे 5 करोड़ 16 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए. सीएम ने ट्वीट कर इस ऐतिहासिक मानव श्रृंखला के लिए लोगों को धन्यवाद दिया था. उन्होंने कहा था कि 18 हजार 34 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में 5 करोड़ 16 लाख 71 हजार 389 लोग शामिल हुए. नीतीश कह रहे हैं कि ये मानव श्रृंखला पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और दूसरे सामाजिक सुधार के लिए जागरूकता फैलाने में मील का पत्थर साबित होगी. पूरे बिहार में 15 हेलिकॉप्टरों पर सवार फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर आसमान से मानव शृंखला को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं. गांव से लेकर शहर तक हर एक किलोमीटर पर एक वीडियोग्राफर को तैनात किया गया है. इस आयोजन पर सरकार ने 16 करोड़ रूपए खर्च होने की बात बताई थी.