ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के बेटे मानवादित्य का कमाल, शूटिंग चैंपियनशिप...

पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के बेटे मानवादित्य का कमाल, शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 4 मेडल

19-Aug-2019 08:03 AM

By 13

DESK: पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के बेटे मानवादित्य सिंह राठौर ने 18वीं राजस्थान स्टेट ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप में 4 मेडल जीते हैं. मानवादित्य ने 3 स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता है. मानवादित्य सिंह राठौर ने ये मेडल्स अलग-अलग कैटेगरी में जीते हैं, जिनमें सिंगल ट्रैप और डबल ट्रैप इवेंट्स शामिल हैं. इस चैम्पियनशिप का आयोजन जयपुर के जगतपुरा की शूटिंग रेंज में  किया गया था. आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर खुद ओलंपिक मेडल विजेता हैं. उन्होंने साल 2004 में एथेंस ओलंपिक में शूटिंग के डबल ट्रैप इवेंट में रजत पदक जीता था. फिर सिडनी में वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. वो साल 2002 के कॉमनवेल्थ गेम्स, 2006 में मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स और कायरो वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं.