ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले विजय चौधरी- कल तक क्लियर हो जाएगा कि कौन बनेगा मंत्री?

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले विजय चौधरी- कल तक क्लियर हो जाएगा कि कौन बनेगा मंत्री?

14-Aug-2022 07:05 PM

PATNA: बिहार में महागठबंधन की दूसरी बार सरकार बनी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने हैं। अब मंत्रिमंडल का विस्तार होना है जो 16 अगस्त को होगा। इसे लेकर जेडीयू और राजद की ओर तैयारी भी की जा रही है।पटना के अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू की बैठक हुई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जेडीयू की हुई इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी व पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कौन मंत्री बनेगा यह कल तक क्लियर हो जाएगा। 


बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि 16 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। आज सीएम आवास पर शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व वरीय नेता अभी इस पर विचार कर रहे हैं। कल तक सब कुछ क्लियर हो जाएगा। 


वही बीजेपी पर हमला बोलते हुए विजय चौधरी ने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है तब से बीजेपी परेशान है। परेशान होना भी लाजिमी है क्यों वे सत्ता से बाहर जो हुए है। जेडीयू से अलग होकर सत्ता से विपक्ष में बीजेपी चली गयी है। 


विजय चौधरी ने कहा कि बीजेपी के नेता शोर मचा रहे है कि बिहार में जंगलराज आ गया। हम पूछना चाहेंगे कि आखिर क्या हो गया कि जंगलराज आ गया? जब तक बिहार में नीतीश हैं तब तक जंगलराज नहीं हो सकता। विजय चौधरी ने राज्यसभा सांसद सुशील मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे पार्टी में अपनी खोई हुई जगह हासिल करने में लगे है।