गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
05-Dec-2023 07:53 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM: बड़ी खबर रोहतास से है, जहां बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खान को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। हादसे में पुलिस वैन के ड्राइवर की मौत हो गई है जबकि चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा रोहतास के परस्थुआ थाना क्षेत्र में हुआ है।
मृतक होमगार्ड ड्राइवर की पहचान जमालुद्दीन खां के रूप में हुई है। हादसे में घायल चार पुलिसकर्मियों में से तीन को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि एक को चिंताजनक हालत में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घायल जवानों में रमेश कुमार, मनोज कुमार, अर्चना कुमारी, रानी कुमारी शामिल हैं।
सभी पुलिसकर्मी डेहरी पुलिस लाइन से बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान को एस्कॉर्ट करने के लिए गए थे। इसी दौरान परस्थुआ थाना क्षेत्र में एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे की शिकार हो गई। जिसमें एक चालक होमगार्ड का जवान की मौत हो गई और 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी नवीन चंद्र झा ने सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंचकर हालात का जायजा लिया है।