‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में
17-Nov-2023 07:56 PM
By First Bihar
PATNA: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे मंत्री तेजप्रताप यादव के बेहद करीबी व्यक्ति पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाये हैं. पीड़ित महिला खुद एक पत्रकार है. उसने आरोप लगाया है कि मंत्री के करीबी ने जबरन शादी के लिए दवाब बनाया, टार्चर किया और गलत वीडियो वायरल कर दिया. महिला की शिकायत पर मंत्री के करीबी मिशाल सिन्हा उर्फ मग्गू के खिलाफ के केस दर्ज कर लिया गया है.
पटना के एक निजी चैनल में काम करने वाली महिला रिपोर्टर ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है. पुलिस के समक्ष किये गये शिकायत में युवती ने कहा है कि मंत्री तेजप्रताप यादव के करीबी मिशाल सिन्हा उर्फ मग्गू ने मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन जब मैंने उससे मना कर दिया तो देर रात मेरे घर के बाहर पहुंच कर हंगामा किया. मिशाल सिन्हा उर्फ मग्गू ने कॉल और मैसेज के जरिये जान मारने की धमकी भी दी.
मंत्री के वाट्सग्रुप में गलत खबर फैलायी
पीड़िता ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि मंत्री तेजप्रताप के करीबी मिशाल सिन्हा उर्फ मग्गू ने उसका लगातार टार्चर किया. उसने मेरी छवि धूमिल करने के लिए अपने करीबी मंत्री तेजप्रताप यादव के वाट्सएप ग्रुप में ये खबर फैलाई कि मैं शराब पार्टी में डांस करते हुए पकड़ी गई हूं और मुझे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस फर्जी खबर के कारण मुझे काफी तनाव और प्रताड़ना झेलनी पड़ी.
पुलिस ने मामला दर्ज किया
पीड़िता ने पटना के खाजेकलां थाने में मिशाल सिन्हा उर्फ मग्गू के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. इसके बाद मिशाल सिन्हा के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 342, 354, 35(D), 506 के तहत मामला दर्ज कर किया है. महिला रिपोर्टर ने कहा कि वह मिशाल सिन्हा उर्फ मग्गू को पहले से जानती है. मिशाल सिन्हा भी पहले रिपोर्टर था. इस दौरान दोनों साथ काम करते थे. दोनों के बीच पहले दोस्ती भी रही है. लेकिन इसके बाद मिशाल सिन्हा ने उसका नाजायज फायदा उठाने की कोशिश शुरू कर दी.