ब्रेकिंग न्यूज़

रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल

Home / news / मंत्री शाहनवाज हुसैन पटना पहुंचे, कहा- इथेनॉल के बाद टेक्सटाइल पॉलिसी पर हो...

मंत्री शाहनवाज हुसैन पटना पहुंचे, कहा- इथेनॉल के बाद टेक्सटाइल पॉलिसी पर हो रहा काम

01-Jul-2021 01:04 PM

PATNA: मुंबई में सिंथेटिक रेयन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की बैठक में शामिल होने के बाद उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इथेनॉल के बाद अब बिहार में टेक्सटाइल पॉलिसी पर काम हो रहा है। मुंबई में उद्योगपतियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई बातों पर चर्चा हुई। इस दौरान उद्योगपतियों ने बिहार में टेक्सटाइल उद्योग लगाने की मंशा जतायी। मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कोरोनाकाल के बावजूद इथेनॉल में उम्मीद से काफी ज्यादा निवेश के प्रस्ताव मिले है। अब बढ़िया टेक्सटाइल पॉलिसी लाने की तैयारी की जा रही है।



दरभंगा पार्सल ब्लास्ट पर शाहनवाज हुसैन ने कहा इसमें जिस किसी का भी हाथ है उसे बख्सा नहीं जाएगा। बिहार में सुशासन की सरकार है। यहां कानून का राज है किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। वही तेजप्रताप और तेजस्वी यादव के वैक्सीन लेने पर शाहनवाज ने कहा कि शुक्र है उन्होंने वैक्सीन तो ले लिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं ली वे भी वैक्सीन जरूर लें। किसी के बहकावे में ना आए। ना ही किसी तरह की अफवाह पर ध्यान दें।