LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक
31-Jul-2022 02:33 PM
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बीजेपी कोटे के मंत्री रामसूरत राय ने अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लगातर विकास काम की जा रही है. भारत में शकुन और चैन से हैं, जिसका नाम है नरेंद्र मोदी. आज अगर आप जिंदा हैं तो नरेंद्र मोदी की देन है. सरकार एक व्यवस्था के तहत चलती है. पहले आपदा से आपके जान-माल की सुरक्षा की जाती है. बाद में शेष बची राशि से आपका विकास किया जाता है. आने वाले समय में विकास के लंबित कामों को पूरा कर लिया जायेगा.
बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि सरकार एक व्यवस्था के तहत चलती है. पहले आपदा से आपके जान-माल की सुरक्षा की जाती है. बाद में शेष बची राशि से आपका विकास किया जाता है. कोरोना के कारण व्यवस्था गड़बड़ाया हुआ है. लेकिन बहुत से देशों में हालत बहुत ही खराब है. पाकिस्तान के लोगों से बात कर लीजिए. टीवी-मीडिया के माध्यम से आप देखते हैं. सरकार आने वाले समय में विकास के लंबित कामों को पूरा कर लेगी.
रामसूरत राय ने कहा कि भारत में लोग शकुन और चैन से हैं तो जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है. आज अगर लोग जिंदा हैं तो नरेंद्र मोदी की देन है. अगर नरेंद्र मोदी कोविड वैक्सीन का इजात नहीं करते, विस्तार नहीं करते तो लोगों को फ्री वैक्सीन नहीं लगाई जा सकती थी. एक साल पहले यानि बीच वाले कोरोना में कोई ऐसा लोग नहीं होगा, जिसके परिवार के लोग, रिश्तेदार के लोग, दोस्त यार नहीं होगा जिसका कोई न कोई नहीं मरा होगा.