ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / संक्रमण से बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री, कैबिनेट मीटिंग में शामिल नहीं...

संक्रमण से बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री, कैबिनेट मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे मंत्री विनोद कुमार सिंह

28-Jun-2020 02:29 PM

PATNA : नीतीश कैबिनेट के मंत्री विनोद कुमार सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सरकारी महकमे में खलबली मची हुई है. तमाम मंत्री अब याद कर रहे हैं कि आखिरी बार वह कैबिनेट सहयोगी विनोद कुमार सिंह के संपर्क में कब आए थे. हालांकि राहत की बात यह है कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में मंत्री विनोद कुमार सिंह शामिल नहीं हुए थे .अगर मंत्री विनोद कुमार सिंह कैबिनेट की बैठक में शामिल होते तो मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ गया होता.

शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सरकार के अन्य मंत्री शामिल हुए थे. कैबिनेट की बैठक में तकरीबन डेढ़ घंटे तक 26 एजेंटों पर चर्चा हुई थी और फिर उस पर सरकार ने मुहर लगाई थी. लेकिन इस बैठक के दौरान मंत्री विनोद कुमार सिंह मौजूद नहीं थे. मंत्री विनोद कुमार सिंह की तबीयत पहले से ही ठीक नहीं थी इसलिए वह कटिहार से पटना नहीं आ सके थे.

 नीतीश सरकार के पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. बिहार सरकार का कोई मंत्री पहली बार कोरोना संक्रमित पाया गया है. विनोद कुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव होने की खुद पुष्टि की है. उन्होंने खुद फर्स्ट बिहार झारखंड से फोन पर बातचीत के दौरान पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कटिहार स्थित विनायक होटल में आइसोलेट किया गया है.