तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
30-Mar-2021 08:25 AM
PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन की मां मीरा सिन्हा का निधन हो गया है। पिछले कुछ अर्से से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।
मीरा सिन्हा बीजेपी के विधायक रह चुके स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा की पत्नी थीं। नवीन किशोर सिन्हा के निधन के बाद उनके बेटे नितिन नवीन ने राजनीति में कदम रखा। नितिन नवीन पहले दीघा विधानसभा सीट से विधायक रहे और फिर बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। बीते साल विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें कैबिनेट में जगह दी गई है। नितिन नवीन जिस दिन मंत्री पद की शपथ ले रहे थे उस दिन भी उनकी मां मीरा सिन्हा की तबीयत खराब थी।
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए नितिन नवीन की माता मीरा सिन्हा के निधन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की है। मीरा सिन्हा के निधन की खबर आने के बाद लगातार बीजेपी के नेता अपनी शोक संवेदना जता रहे हैं।