ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मतदाताओं से क्यों मांगी माफी? जानिए.. पूरी बात Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मतदाताओं से क्यों मांगी माफी? जानिए.. पूरी बात Bihar Election 2025: ‘इतनी अच्छी खबर है कि पूछिए मत’, बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच बोले उपेंद्र कुशवाहा Bihar Election 2025: ‘इतनी अच्छी खबर है कि पूछिए मत’, बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच बोले उपेंद्र कुशवाहा Motihari election : मोतिहारी के एक बूथ पर BJP पर्चा और वोटर लिस्ट वाला वीडियो वायरल, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया; मैदान में हैं प्रमोद कुमार Bihar Election 2025: भैंस पर बैठ वोट डालने पहुंचा मतदाता, लोगों से किया वोटिंग के लिए अपील Bihar politics : चंद्रवंशी और राहुल की लड़ाई में जनता का क्या है मियाज, जानिए जहानाबाद में सुबह 9 बजे तक का क्या रहा वोटिंग प्रतिशत Bihar Election 2025: शाहाबाद से सीमांचल! BJP के लिए बड़ी चुनौती, क्या इस बार मजबूती के साथ होगी वापसी या फिर पहले की तरह ही रहेगा समीकरण Bihar Assembly Election 2025 : फाइनल चरण में सुबह 9 बजे तक इतने प्रतिशत वोटरों ने डाले वोट; जानिए कौन सा जिला रहा सबसे आगे Bihar Election 2025: बेतिया में सांसद संजय जयसवाल और मंत्री रेणु देवी ने किया मतदान, जनता से की वोटिंग की अपील

मंत्री नीरज कुमार 'बबलू' के बयान से संजय जायसवाल ने लिया किनारा, चिराग को NDA का हिस्सा मानने से किया इनकार

मंत्री नीरज कुमार 'बबलू' के बयान से संजय जायसवाल ने लिया किनारा, चिराग को NDA का हिस्सा मानने से किया इनकार

14-Sep-2021 02:06 PM

By ASMIT

PATNA: बीते दिनों सहयोग कार्यक्रम के दौरान बिहार के मंत्री नीरज कुमार 'बबलू' पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि चिराग पासवान चिराग पासवान एनडीए का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे। जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कुछ और ही कहना है। संजय जायसवाल ने कहा कि पशुपति पारस केंद्रीय मंत्री हैं और उनकी पार्टी एलजेपी एनडीए का हिस्सा है। इस तरह संजय जायसवाल ने मंत्री नीरज बबलू के बयान से किनारा कर लिया है।


राजनीति में कब क्या होगा यह कोई नहीं बता सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तरफ जहां एनडीए में रहते हुए एलजेपी सांसद चिराग पासवान से दूरी बना चुके हैं तो वहीं एनडीए यह मानकर चल रही है कि चिराग एनडीए का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगी। बीजेपी नेता और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने बीते सोमवार को कहा था कि किसी नेता की भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं, ये अलग बात है। चिराग पासवान एनडीए का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे। 


वही आज पत्रकारों जब पत्रकारों ने इसे लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से बात की तब उन्होंने कहा कि आज के डेट में एनडीए का हिस्सा पशुपति पारस हैं। वे हमारे मंत्री हैं ये व्यक्ति की बात नहीं है ये दल की बात है। व्यक्ति कुछ नहीं होता। आज एलजेपी एनडीए का हिस्सा है। पार्टियां व्यक्ति से नहीं होती है पार्टी पार्टी होती है। क्लियर कट बात यह है पशुपति पारस केंद्रीय मंत्री हैं और उनकी पार्टी एलजेपी एनडीए का हिस्सा है। 


ऐसे में बीजेपी यह तय नहीं कर पा रही है कि आखिर एनडीए का हिस्सा चिराग की पार्टी है या पशुपति पारस की पार्टी। नीरज कुमार बबलू चिराग पासवान को एनडीए का हिस्सा मान रहे हैं तो वही संजय जायसवाल पशुपति पारस को एनडीए का हिस्सा मान रही है। ऐसे में संजय जायसवाल चिराग पासवान को एनडीए का हिस्सा मानने से इनकार कर रहे हैं। इस तरह से संजय जायसवाल ने मंत्री नीरज बबलू के बयान से किनारा कर लिया है।


वही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर संजय जायसवाल ने हमला बोला है। संजय जायसवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जो बयान दिया है वह बहुत ही शर्म की बात है। यह बयान ओझी मानसिकता को दर्शाता है। पूरे देश में भोजपुरी का सम्मान है इस तरह की राजनीति करके वे किसी का भला नहीं कर सकते। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हिंदी दिवस के मौके पर मगही और भोजपुरी भाषा पर कटाक्ष किया है। इस पर संजय जायसवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन को आज के दिन इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। हेमंत सोरेन विभाजन की राजनीति कर रहे हैं। 


गौरतलब है कि हेमंत सोरेन ने भोजपुरी और मगही बोलने वाले लोगों को डोमिनेटिंग नेचर यानी वर्चस्‍व चाहने वाला बताया था। हेमंत सोरेन ने कहा था कि अविभाजित बिहार में झारखंड की महिलाओं के साथ गलत काम करने वाले ये भाषाएं बोलते थे। झारखंड के आंदोलन के वक्‍त भोजपुरी में गालियां दी जाती थीं। उन्‍होंने कहा कि इन दोनों भाषाओं का झारखंड के आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है और ये बिहार की भाषाएं हैं। 


वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने यह भी बताया कि बीजेपी 17 सितंबर की प्रधानमंत्री के जन्मदिन मनाएगी। इस अवसर पर एक कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी जिसका समापन 20 अक्टूबर को होगा। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर एक प्रदर्शनी लगायी जाएगी। वही 17 सितंबर को 30 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगायी जाएगी। वही 20 सितंबर को वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा। इस दौरान हर अनुमंडल में 20 पेड़ लगाए जाएंगे। 


वही 21 सितंबर को महिला मोर्चा का कार्यक्रम आयोजत होगा। 22 सितंबर को किसान मोर्चा का किसान सम्मान सम्मेलन का आयोजित होगा। 23 सितंबर को अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा का कार्यक्रम होगा। जिसमें आयुष्मान भारत योजना से वंचित लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा। 25 सितंबर को पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया जाएगा।


26 सितंबर को मन की बात का कार्यक्रम का आयोजन होगा। 27 सितंबर को गरीबों के लिए राशन देने का कार्यक्रम आयोजित होगा। 29 सितंबर को ओबीसी मोर्चा का कार्यक्रम होगा। 30 सितंबर को आजादी में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। 01 अक्टूबर को नदियों की सफाई का कार्यक्रम होगा। 2 अक्टूबर को कुटीर उद्योग में लगे लोगों को सम्मानित किया जाएगा। 06 अक्टूबर को राज्य के सभी जिले में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।