पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
19-Jan-2022 01:30 PM
PATNA : एनडीए के अंदर बयानों का दौर जारी है. अब मुकेश सहनी को लेकर बीजेपी गर्म हो गई है. बीजेपी एमएलसी नवल किशोर के बाद फर्स्ट बिहार से बात करते हुए मंत्री नीरज कुमार बबलू ने भी मुकेश सहनी पर निशाना साधा है. नीरज बबलू ने कहा कि एनडीए में चार दल हैं. अगर एक साथ होंगे तो थोड़ी बहुत दिक्कतें तो होंगी.
मुकेश सहनी पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो समर्थन वापस ले लें. मुकेश सहनी फालतू की गीदड़ भभकी न दें, जो करना है कर लें. बिहार सरकार उनके दम पर नहीं चल रही है. वहीं जीतन राम मांझी को लेकर नीरज बबलू ने कहा कि मांझी जी की उम्र हो गई है. इसलिए जुबान फिसल जाता है.
आगे नीरज बबलू ने जेडीयू विधायक डॉ संजीव कुमार के बयान को तवज्जो न देते हुए कहा पार्टी का स्टैंड प्रवक्ता लेता है. जो लोग बोलते हैं कि वह सरकार पलट देंगे. जो कहते हैं एनडीए से बाहर चले जाएंगे उनसे मैं कहता हूं कि पहले सरकार ही पलट दें. इस तरह के बयान बाजी क्यों देते हैं.
बताते चलें कि वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बीजेपी पर गाली दिलवाने और वीआईपी पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया है. मुकेश सहनी अब कह रहे हैं कि मेरी तेजस्वी यादव से कोई लड़ाई नहीं है, वे मेरे छोटे भाई की तरह है. मैं कहीं हारता हूं और तेजस्वी जीत जातें हैं तो भी मुझे खुशी होगी.