ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि

मंत्री नीरज बबलू ने कर दिया साफ.. जेडीयू का एजेंडा है जातिगत जनगणना, बीजेपी का जनसंख्या नियंत्रण

मंत्री नीरज बबलू ने कर दिया साफ.. जेडीयू का एजेंडा है जातिगत जनगणना, बीजेपी का जनसंख्या नियंत्रण

07-Jan-2022 01:26 PM

PATNA : जातिगत जनगणना को लेकर बिहार में बीजेपी और जेडीयू की राय अलग-अलग है. अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जातिगत जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक कर करना चाह रहे हैं. और इसके लिए बीजेपी की सहमति का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब बीजेपी ने यह साफ़ कर दिया है कि जातिगत जनगणना के मुद्दे पर वह जेडीयू के साथ नहीं है.


आज पटना में बिहार सरकार के वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार बबलू ने साफ़ कर दिया कि जेडीयू का एजेंडा है जातिगत जनगणना हो सकती है, लेकिन बिहार बीजेपी केंद्र नेतृत्व के साथ है. नीरज कुमार ने कहा कि बीजेपी का एजेंडा जनसंख्या नियंत्रण है. हम बिहार में भले ही नीतीश सरकार के साथ हैं, लेकिन हमारा एजेंडा अलग है. अपनी विचारधारा और एजेंडा चलाने की एनडीए में स्वतंत्रता है. 


हालांकि नीरज बबलू ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ही हमारे नेता हैं. हर मंत्री नेता उनकी बात मानता है. नीतीश कुमार के कहने से ही सरकार चल रही है. मंत्री ने कहा कि राजद जो आरोप लगा रहा है वह गलत है. राजद जो सपना देख रही है वह कभी पूरा नहीं होगा. राजद सरकार बनाने का भ्रम तोड़ दे. 


बता दें कि बिहार राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पटना में बृहस्पतिवार को ये घोषणा की और कहा कि अगर जातिगत जनगणना के मामले पर बीजेपी नीतीश कुमार का साथ छोड़ेगी तो राष्ट्रीय जनता दल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करेगा. सिंह ने बीजेपी पर इस मामले को ठंडे बसते में डालने का भी आरोप लगाया. 


वहीं जगदानंद सिंह के इस ऑफ़र के बाद बिहार में सत्ता के गलियारे में क़यासों का दौर शुरू हो गया है. इससे पहले जब जनता दरबार में इस सम्बंध में नीतीश कुमार से पूछा गया था तो उन्होंने एक तरह से इशारा किया था कि बीजेपी के कारण सर्वदलीय बैठक बुलाने में विलंब हो रहा है. इधर, राजद के इस ऑफर का जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्वागत किया है.