ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / मंत्री मुकेश सहनी को सीएम नीतीश ने किया तलब, भाई को मंत्री वाला...

मंत्री मुकेश सहनी को सीएम नीतीश ने किया तलब, भाई को मंत्री वाला ट्रीटमेंट दिलवाने के मामला

05-Mar-2021 03:27 PM

 PATNA : भाई को मंत्री वाला ट्रीटमेंट दिलवाने के मामले में घिरे मुकेश साहनी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तलब किया है. मंत्री मुकेश साहनी विधान परिषद स्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेंबर में उनसे मिलने पहुंचे हैं. थोड़ी देर पहले ही मुकेश सहनी बिहार विधानमंडल पहुंचे थे सबसे पहले वह विधानसभा में गए और उसके बाद विधान परिषद पहुंचे.

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वक्त विधान परिषद में मौजूद हैं और परिषद स्थित अपने कक्ष में उन्होंने मुकेश सहनी को मिलने के लिए बुलाया है. दरअसल आज विधानसभा में विपक्ष ने इस मामले को लेकर जोरदार हंगामा किया था. हंगामे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि वह इस मामले पर खुद रिपोर्ट लेंगे. माना जा रहा है कि सीएम नीतीश ने इसी मामले पर जानकारी लेने के लिए मंत्री मुकेश सहनी को तलब किया है.

क्या है मामला
दरअसल हाजीपुर में मत्स्य विभाग की तरफ से सरकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. मत्स्य विभाग की योजना के तहत चयनित मछली पालकों को आइस बॉक्स मोपेड बाइक, छोटी मछली वाहक गाड़ियां दी जानी थी. विभागीय स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मंत्री मुकेश सहनी को पहुंचना था लेकिन मंत्री मुकेश साहनी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. मंत्री की जगह उनके भाई संतोष साहनी इस कार्यक्रम में पहुंचे. मत्स्य विभाग की सरकारी गाड़ी का भी उन्होंने इस्तेमाल किया.