Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत
03-Mar-2021 05:25 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मंत्री मुकेश साहनी के बीच रिचार्ज कूपन की सियासत खत्म नहीं हो रही है. तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों विधानसभा में मंत्री मुकेश सैनी के ऊपर तंज कसते हुए कहा था कि आपके रिचार्ज की गारंटी नहीं है. अगली बार टॉपअप होगा या नहीं यह कोई नहीं बता सकता. तेजस्वी का इशारा मुकेश सहनी की विधान परिषद सदस्यता को लेकर था.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर आज मंत्री मुकेश सहनी ने विधान परिषद में पलटवार किया. दरअसल विधान परिषद में आज जल संसाधन विभाग के बजट के साथ-साथ पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग पर भी चर्चा हो रही है. अपने विभाग की बजट चर्चा पर जवाब देते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि तेजस्वी यादव उनके रिचार्ज को लेकर परेशान देखते हैं जबकि हकीकत यह है कि रिचार्ज कि उन्हें लगातार झारखंड से फोन आ रहा है.
मुकेश साहनी ने लालू यादव की तरफ इशारा किया. हालांकि उन्होंने विधान परिषद में लालू यादव का नाम नहीं लिया. लेकिन मुकेश सहनी के इतना कहने के बाद आरजेडी के एमएलसी विधान परिषद में उठ खड़े हुए. एमएलसी सुबोध राय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई. लेकिन मुकेश सहनी आज तेजस्वी के तंज पर जवाब देने के मूड में थे.
मुकेश सहनी ने कहा कि तेजस्वी यादव उनके रिचार्ज की चिंता ना करें. उन्हें झारखंड से भी रिचार्ज के लिए फोन आ जाता है. मुकेश सहनी ने कहा कि वह जहां है, वहीं मजबूती के साथ रहेंगे. वीआईपी अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले उनके पीठ पर छुरा घोंपने वालों के साथ वह कभी नहीं जा सकते. इतना ही नहीं मंत्री मुकेश सहनी ने सदन में यह भी कहा कि पशु के लिए बनाए जाने वाला चारा जानवर ही खाएंगे, इसकी गारंटी लेते हैं.