ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / मंत्री लेसी सिंह को गंभीर खतरा, सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी,...

मंत्री लेसी सिंह को गंभीर खतरा, सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी, दो सांसदों को वाई श्रेणी की सेक्यूरिटी मिली

21-Aug-2024 01:35 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह को पूर्णिया और आस-पास के बाहुबलियों से गंभीर खतरा है. पुलिस और विशेष शाखा की इस रिपोर्ट के बाद बिहार सरकार ने लेसी सिंह को जेड सेक्यूरिटी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है. बिहार सरकार की सुरक्षा संबंधी कमेटी ने इसकी अनुशंसा कर दी है. इसके साथ ही बिहार के दो सांसदों को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है.


मंत्री लेसी सिंह बिहार की ऐसी पहली मंत्री होंगी जिन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जायेगी. दरअसल बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने सरकार को ये रिपोर्ट दी थी कि मंत्री को एक बाहुबली राजनेता से गंभीर खतरा है. हालिया दिनों में पूर्णिया जिले में दो चुनाव हुए हैं. लोकसभा चुनाव के साथ साथ रूपौली में विधानसभा चुनाव हुए हैं. दोनों चुनाव में मंत्री लेसी सिंह ने अपनी पार्टी की कमान संभाले रखा. पुलिस को ये सूचना मिली थी कि इससे एक बाहुबली नेता समेत कुछ औऱ असमाजिक तत्वों में बौखलाहट है और वे मंत्री को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसके बाद लेसी सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया गया.

दो सांसदों को वाई श्रेणी की सुरक्षा

बिहार सरकार ने राज्य के दो सांसदों को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है. सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और नवादा से बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने इनपुट दिया है. इसमें दोनों पर खतरा बताया गया है. इसके बाद बिहार सरकार की सुरक्षा संबंधी कमेटी ने दोनों सांसदों को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है.

बिहार सरकार में सिर्फ तीन को जेड श्रेणी की सुरक्षा

बिहार सरकार की ओर से फिलहाल सिर्फ तीन नेताओं को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा  हासिल है. वहीं, जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा को बिहार सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सेक्यूरिटी दी गयी. अब मंत्री लेसी सिंह को इसी श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है. इसके अलावा बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी औऱ विजय कुमार सिन्हा को जेड प्लस सुरक्षा हासिल है.