ब्रेकिंग न्यूज़

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों मौत, इको कार और ट्रक की जोरदार टक्कर Road Accident: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों मौत, इको कार और ट्रक की जोरदार टक्कर ट्रेन में चोरी का बड़ा खुलासा: कोच अटेंडेंट के सुपरवाइजर ही कर रहे यात्रियों का सामान चोरी, नेपाल से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश ट्रेन में चोरी का बड़ा खुलासा: कोच अटेंडेंट के सुपरवाइजर ही कर रहे यात्रियों का सामान चोरी, नेपाल से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश Bihar News: बिहार में खुलेंगी 25 नई चीनी मिलें, गन्ना की खेती का होगा विस्तार; बंद मिलों को भी चालू करने का प्लान Bihar News: बिहार में खुलेंगी 25 नई चीनी मिलें, गन्ना की खेती का होगा विस्तार; बंद मिलों को भी चालू करने का प्लान Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेल चलाएगा 21 स्पेशल ट्रेनें; पटना-पाटलिपुत्र समेत इन स्टेशनों से होगा परिचालन Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेल चलाएगा 21 स्पेशल ट्रेनें; पटना-पाटलिपुत्र समेत इन स्टेशनों से होगा परिचालन Bihar Crime News: बिहार के इस जिले को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 175 डेटोनेटर और करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिलने से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार के इस जिले को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 175 डेटोनेटर और करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिलने से हड़कंप

मंत्री लेसी सिंह का भतीजा अठिया गिरफ्तार, पूर्णिया के बहुचर्चित रिंटू सिंह हत्याकांड का है मुख्य आरोपी

मंत्री लेसी सिंह का भतीजा अठिया गिरफ्तार, पूर्णिया के बहुचर्चित रिंटू सिंह हत्याकांड का है मुख्य आरोपी

20-Jan-2022 12:56 PM

PURNIA : बहुचर्चित रिंटू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अठिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 50 हजार के इनामी अठिया की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। अठिया बिहार सरकार की मंत्री और जेडीयू नेता लेसी सिंह का भतीजा है और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रिंटू सिंह के हत्या में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया था।


बता दें अठिया पर पुलिस ने 50000 का इनाम घोषित कर रखा था। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रिंटू सिंह की हत्या सहित कई घटनाओं में फरार अपराधी अठिया का नाम आया था। इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी को लेकर पूर्णिया पुलिस पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगे थे। जहां पुलिस पर आरोप लगा था कि राजनीतिक संरक्षण के तहत उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।


अठिया की गिरफ्तारी को लेकर एसपी दयाशंकर ने बताया कि अभी इस संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं दी जा सकती है लेकिन जल्द ही इस बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने इस संबंध में लगातार छापेमारी अभियान चलाने की बात कही। एसपी ने कहा कि पूरी कार्रवाई अभी जारी है कार्रवाई पूरी होने के बाद जानकारी सभी के बीच शेयर की जाएगी।