मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-Jul-2022 03:01 PM
PATNA: बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के सामने भाषण को पढ़ते समय अटके तेजस्वी यादव को लेकर भी मंत्री जीवेश कुमार ने तंज कसा है। जीवेश कुमार ने कहा कि बिहार के लिए इतना अच्छा अवसर था जब देश की आजादी के बाद पहली बार विधानसभा कैंपस में प्रधानमंत्री आएं। सारे उत्साह को पीछे छोड़ते हुए नए उत्साह का वातावरण बना। इसी उत्साह में मंच से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ठीक से बोल नहीं पाए।
वही पटना के फुलवारीशरीफ इलाके से तीन संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी पर श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि कोई भी आतंकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति अब सरकार की रडार से बच नहीं सकता। आतंकवादी कही भी छिपा होगा उसकी पहचान कर ली जाएगी। सबसे पहले उसे पकड़ा जाएगा और जो कठोरतम कार्रवाई होगी वो उसके खिलाफ की जाएगी।
श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि 15 जुलाई को कौशल दिवस है। इस अवसर पर 9 रथ को रवाना किया जाएगा। कौशल जागरुकता रथ सभी जिला में जाकर युवाओं को जागरुक करेगा। रथ के साथ में नुक्कड़ नाटक की टीम भी चलेगी। 405 जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने के गुर सिखाये जाएंगे। कल शुक्रवार को दशरथ मांझी संस्थान से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया जाएगा।