ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत

मंत्री जी से हमको भी संतुष्ट करा दीजिये, विधानसभा में विधायकों ने क्यों रखी यह मांग

मंत्री जी से हमको भी संतुष्ट करा दीजिये, विधानसभा में विधायकों ने क्यों रखी यह मांग

05-Mar-2021 12:29 PM

PATNA : बिहार विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में एक बड़ा दिलचस्प नजारा देखने को मिला. दरअसल आज सदन में सरकार की तरफ से स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवालों पर जवाब दिया जा रहा था. विभागीय मंत्री मंगल पांडे सदस्यों की तरफ से पूछे गए सवालों पर जवाब दे रहे थे. पूरक सवालों के बाद जब विधायकों की तरफ से ज्यादा सवाल पूछे गए तब स्पीकर विजय सिन्हा ने कई विधायकों को यह कह डाला कि आप मंत्री जी से अलग से मिल लीजिएगा, वह आप को संतुष्ट कर देंगे.


बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा प्रश्नोत्तर काल के दौरान ज्यादा से ज्यादा प्रश्न लेने के लिए विधायकों को पूरक पूछने पर मंत्री से मिलने ने की सलाह देते हैं. विधानसभा अध्यक्ष का अंदाज विधायक भी समझ चुके हैं. दरअसल, आज बक्सर से कांग्रेस के विधायक संजय तिवारी ने धन्वंतरी आयुर्वेद कॉलेज के कर्मियों की सेवा समाप्ति से जुड़ा मामला उठाया. इसके बाद सरकार की तरफ से जवाब देते हुए मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि आयुर्वेदिक कॉलेज के सभी कर्मियों से उनका पक्ष लेने के बाद विभागीय कार्रवाई की गई है और उनकी सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया गया है.


हालांकि मंत्री मंगल पांडे के जवाब से बक्सर विधायक संजय तिवारी संतुष्ट नहीं दिखे. वह इस पर पूरक सवाल पूछने लगे. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री जी से मिल लेने की बात कही और यह भी कहा कि आप मंत्री से मिलकर संतुष्ट हो जाइए.


विधायक संजय तिवारी के बाद अगला सवाल जेडीयू के विधायक अमरेंद्र पांडे का था. अमरेंद्र पांडे का सवाल भी स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा हुआ था. विधानसभा अध्यक्ष ने जैसे ही उनका नाम पुकारा अमरेंद्र पांडे ने तुरंत कह डाला कि मंत्री जी उन्हें भी संतुष्ट कर दें. इसके बाद सदन में इस पर काफी देर तक हंसी का माहौल रहा.


हालांकि बाद में मंत्री मंगल पांडे ने विधायक अमरेंद्र पांडे के सवाल का जवाब भी दिया लेकिन मंत्री जी से अलग से मिलने और संतुष्टि को लेकर आज सदन में तनावपूर्ण रहने वाला माहौल हल्का हो गया.