ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / नीतीश के मंत्री का भारी विरोध, वोट देने से किया इंकार

नीतीश के मंत्री का भारी विरोध, वोट देने से किया इंकार

12-Oct-2020 03:16 PM

ROHTAS : विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे -वैसे चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की धड़कनें तेज होती जा रही है. चाहे वह सीटिंग विधायक हो या फिर पिछले विधानसभा में हारे विधायक हो सभी चुनावी मैदान में मतदाताओं को अपने- अपने तरीके से लुभाने में लगे हुए हैं. 



 दिनारा विधानसभा में भी इस बाद  दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है.  यहां से एक तरफ जदयू के सिटिंग विधायक और बिहार सरकार में मंत्री जय कुमार सिंह हैं तो दूसरी तरफ भाजपा से टिकट कटने के बाद लोजपा के टिकट से लड़ रहे भाजपा के कद्दावर नेता राजेंद्र सिंह.  राजेंद्र सिंह संघ के पुराने नेता के साथ साथ झारखंड में बीजेपी के संगठन मंत्री भी थे. उस दौरान झारखंड में बीजेपी के पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी थी. 2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से जदयू से जय कुमार सिंह चुनाव मैदान में थे तो दूसरी तरफ एनडीए की तरफ से भाजपा उमीदवार के रूप में राजेंद्र सिंह थे जो महज 2700 वोटों से हार गए थे.




इस बार दिनारा विधान सभा NDA गठबंधन में जदयू के खाते में चले जाने के बाद मंत्री जय कुमार सिंह को टिकट मिला है. तो वहीं टिकट ने मिलने से नाराज राजेंद्र सिंह लोजपा की सीट से जय कुमार सिंह को टक्कर देते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ राजद के प्रत्याशी विजय मंडल भी टक्कर में हैं. वहीं दिनारा विधानसभा इलाके के ग्रामीण मंत्री जय कुमार सिंह से नाराज हैं. दिनारा विधानसभा के ग्रामीण का कहना है कि न तो मंत्री जी ने इलाके के लिए काम किया है और न ही जरुरत के समय में ग्रामीणों के लिए आगे आते हैं.